क्रिकेट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व तेज गेंदबाज जॉनसन के खिलाफ लिया एक्शन, वार्नर के खिलाफ बोलने की मिली सजा!

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में मिचेल जॉनसन को ऑप्टस स्टेडियम में गेस्ट स्पीकर के तौर पर शामिल नहीं होने दिया गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन को डेविड वार्नर के खिलाफ बोलना महंगा पड़ गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। दरअसल, जॉनसन ने अपने कॉलम के जरिए डेविड वार्नर पर हमला बोला था। जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए जॉनसन को ऑप्टस स्टेडियम में गेस्ट स्पीकर के तौर पर शामिल नहीं करने का फैसला लिया।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में मिचेल जॉनसन को ऑप्टस स्टेडियम में गेस्ट स्पीकर के तौर पर शामिल नहीं होने दिया गया।

न्यूज कॉर्प की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फैसला किया कि वह पर्थ टेस्ट के दौरान जॉनसन को गेस्ट के रूप में शामिल करने की अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान नहीं कर सकता। उन्होंने द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन के लिए अपने विवादास्पद कॉलम में वार्नर और बेली की आलोचना की थी।

सीए के प्रवक्ता ने मंगलवार को न्यूज कॉर्प को बताया, "मिचेल ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रसिद्ध गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन इस अवसर पर हमने महसूस किया कि यह सभी के हित में था कि वह सीए समारोह में गेस्ट स्पीकर के तौर पर शामिल नहीं रहें।"

रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी माइक हसी कथित तौर पर जॉनसन की जगह दोपहर के लंच के कार्यक्रम में गेस्ट स्पीकर के रूप में शामिल हुए। जॉनसन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले वार्नर पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह 2018 में सैंड पेपरगेट में अपनी भूमिका के कारण एससीजी में हीरो की विदाई के लायक नहीं हैं।

हालांकि, वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन 211 गेंदों पर 164 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

अपनी अविश्वसनीय पारी के दौरान, वार्नर मैथ्यू हेडन और माइकल क्लार्क को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

इसके अलावा, सर्वकालिक सूची में उनकी इस शतकीय पारी ने उन्हें सर विव रिचर्ड्स और वीरेंद्र सहवाग से आगे निकलने में मदद की।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • ,
  • बिहार: तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार पर साधा निशाना, पुलिस को बताया ‘शिकारी’

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट में तीन जहाजों में लगी आग, ईरान की आईआरजीसी ने बारूदी सुरंग से टक्कर को बताया वजह

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल

  • ,
  • रोनाल्डोः 3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम