क्रिकेट

क्रिकेटर सरफराज खान के भाई मुशीर का हुआ एक्सीडेंट, गर्दन में आया फ्रैक्चर, ईरानी कप से हुए बाहर!

मुशीर को पूरी तरह से ठीक होने में 6 सप्ताह से 3 महीने का समय लग सकता है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मुशीर ईरानी कप में नहीं खेलेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

क्रिकेटर सरफराज खान के भाई मुशीर का कानपुर से लखनऊ जाते समय में कार एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में उनके गले में फ्रैक्चर आया है। मुशीर के साथ उनके पिता और कोच नौशाद खान भी थे। हालांकि, मुशीर खान का एक्सीडेंट कैसे हुआ इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। इस एक्सीडेंट के बाद से यह माना जा रहा है कि मुशीर लंबे समय तक मैदान पर नहीं लौट पाएंगे।

मुशीर को पूरी तरह से ठीक होने में 6 सप्ताह से 3 महीने का समय लग सकता है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मुशीर ईरानी कप में नहीं खेलेंगे। ईरानी कप की शुरुआत अगले महीने 1 अक्टूबर से लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा मुशीर रणजी ट्रॉफी के कुछ शुरुआती मैचों से भी बाहर हो सकते हैं।

बता दें दलीप ट्रॉफी में मुशीर ने दमदार बैटिंग की थी। मुशीर ने इंडिया ए के लिए इंडिया बी के खिलाफ 181 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। हालांकि, इसके बाद वह अपनी लय से जरूर भटक गए लेकिन 19 साल के मुशीर का इस फॉर्मेट में औसत देखें तो वह 51.14 है और उन्होंने 15 पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक साथ 716 रन बनाए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • खेल: तिलक-नितीश की जोड़ी ने दूसरे टी20 में रचा इतिहास और कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने