क्रिकेट

CWC 2023: रोहित शर्मा की आतीशी पारी, वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, सर्वाधिक छक्के लगाने का गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली में शतक के साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वो वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 7 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। वहीं सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, सर्वाधिक छक्के लगाने का गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा
रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, सर्वाधिक छक्के लगाने का गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा फोटोः @BCCI

दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 9वें मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शतक जमाने के साथ कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। रोहित वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 7 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इसके साथ ही वह सर्वाधिक छक्के लगाने में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

रोहित शर्मा ने आतीशी पारी खेलते हुए मात्र 63 गेंद में शतक जड़ दिया। रोहित ने नवीन उल हक़ के गेंद पर तीसरा छक्का उड़ाने के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित के अब 554 छक्के हो गए हैं और उन्होने क्रिस गेल का 553 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों के मामले में रोहित शर्मा 554 छक्कों के साथ टॉप पर हैं। इनके बाद क्रिस गेल (553), शाहिद आफरीदी (476), ब्रेंडन मैकुलम (398) और मार्टिन गुप्तिल (383) का नाम है।

मैच की बात करें तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने भारत को जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए सबसे ज्यादा जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए। बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या ने 2, कुलदीप यादव ने एक और शार्दुल ठाकुर ने भी एक विकेट लिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम