क्रिकेट

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को वीजा मिलने में देरी, रद्द करना पड़ा मैच!

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा कि आईसीसी पुरुष अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप से पहले अफगानिस्तान के अभ्यास मैच वीजा प्राप्त करने में देरी के कारण रद्द कर दिए गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा कि आईसीसी पुरुष अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप से पहले अफगानिस्तान के अभ्यास मैच वीजा प्राप्त करने में देरी के कारण रद्द कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड और यूएई के लिए अभ्यास मैचों को पुनर्निर्धारित किया गया है। आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, "आवश्यक वीजा प्राप्त करने में देरी के कारण अफगानिस्तान टीम अभी तक वेस्टइंडीज नहीं पहुंचीं है। इस मुद्दे को हल करने का प्रयास जारी है।" इंग्लैंड और संयुक्त अरब अमीरात के बीच अभ्यास मैचों के लिए अपडेट कर दिया जाएगा।

10 जनवरी को वार्नर पार्क में इंग्लैंड के खिलाफ सेंट किट्स एंड नेविस में वार्म-अप मैच और सेंट पॉल में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 12 जनवरी के मैच दोनों को रद्द कर दिया गया है। इंग्लैंड अब 11 जनवरी को कोनारी क्रिकेट सेंटर में यूएई से खेलेगा।


आईसीसी के हेड ऑफ इवेंट्स क्रिस टेटली ने कहा, "समस्या का समाधान निकालने और टीम को यात्रा करने की अनुमति देने के लिए हम अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और संबंधित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस बीच, हमने अभ्यास कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस क्षेत्र की टीमें 14 जनवरी को टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अपनी तैयारी जारी रख सकें।"

14 जनवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के आगामी सीजन में अफगानिस्तान को पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और पापुआ न्यू गिनी के साथ ग्रुप सी में रखा गया है। 16 टीमें 22 दिनों में 48 मैच खेलेंगी, जिसका फाइनल पांच फरवरी को खेला जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 10 Jan 2022, 2:52 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: वियतनाम में भारतीयों को लेकर जा रही नाव डूबी, कई लोगों की मौत, FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस

  • ,
  • राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल! भीलवाड़ा में 6 तो बांसवाड़ा में 2 प्रसूताओं की मौत, गहलोत ने BJP साधा निशाना

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया में जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी: कौन हैं राम मंदिर SIT के मुखिया विजय विश्वास पंत, क्यों लगा था 420 का आरोप?

  • ,
  • 'BJP सरकार में भ्रष्टाचार का पर्याय बना MP, एथेनॉल के नाम पर 1,200 करोड़ रुपए का चावल घोटाला', खड़गे ने मोदी और शाह को घेरा