
भारत-इंग्लैंड के बीच 23 मार्च को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया है। भारत की ओर से क्रुणाल पंड्या और प्रसिद्ध कृष्णा को वनडे डेब्यू का मौका दिया गया है।
Published: 23 Mar 2021, 1:18 PM IST
भारत और इंग्लैंड के बीच इससे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज अहमदाबाद के मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई थी जिसे भारत ने 3-2 से अपने नाम की थी। टीम इंडिया वनडे में भी अपनी इस जीत की लय को आगे बढ़ाना चाहेगा।
भारतीय टीम ने इस मुकाबले में क्रुणाल पांड्या और प्रसिद्धा कृष्णा को टीम में शामिल किया है जो वनडे में पदार्पण करेंगे।
Published: 23 Mar 2021, 1:18 PM IST
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, सैम बिलिंग्स, मोइन अली, सैम करेन, टॉम करेन, आदिल राशिद, मार्क वुड।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 23 Mar 2021, 1:18 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 23 Mar 2021, 1:18 PM IST