क्रिकेट

बटलर की बल्लेबाजी के लेकर कैप्टन मोर्गन ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा- बटलर का बल्लेबाजी में...

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शनिवार को इंग्लैंड ने ऑस्ट्रलिया को बुरी तरह हरा दिया। इस जीत को लेकर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की तारीखों के पुल बांधे हैं, क्योंकि बटलर ने मैच में 32 गेंदों पर 71 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शनिवार को इंग्लैंड ने ऑस्ट्रलिया को बुरी तरह हरा दिया। इस जीत को लेकर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की तारीखों के पुल बांधे हैं, क्योंकि बटलर ने मैच में 32 गेंदों पर 71 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी। कप्तान मॉर्गन ने कहा, ''टी20 विश्व कप में बटलर टीम को न सिर्फ आगे बढ़ा रहे हैं, बल्कि वह अपने खेल के तरीकों में भी बदलाव कर रहे हैं, जिससे उनको फायदा मिल रहा है। ये मैच के दौरान देखने को मिला जब बटलर ने अपनी पारी में लॉन्ग-ऑन पर 23 रन बनाए। जिसमें तीन बड़े छक्के शामिल थे।


बटलर ने अपनी पारी में 32 गेंदों में 71 रन बनाए जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शमिल थे और उन्होंने अकेले ही पूरे मैच को बदलकर कर रख दिया।

मॉर्गन ने शनिवार रात मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, मुझे लगता है कि वह निश्चित रूप से हमारे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में अच्छा बदलाव किया है। वह हमेशा अपने खेल में सुधार करने की कोशिश करते हैं जिसे वह और बेहतर हो रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम