क्रिकेट

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला T20 आज, गिल बोले- मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी का करना चाहता हूं आगाज

गिल ने कहा कि मुझे लगता है कि रोहित भाई सलामी बल्लेबाज थे और विराट भाई ने भी इस विश्व कप में पारी का आगाज किया। मैंने टी20 में भी पारी का आगाज किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टी20 टीम की अगुवाई कर रहे शुभमन गिल खेल के सबसे छोटे प्रारूप में खुद को सलामी बल्लेबाज के तौर पर ढालने चाहते हैं लेकिन वह समझते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार उपलब्धियों को दोहराना काफी मुश्किल है।

हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप में भारत की रिजर्व टीम का हिस्सा रहे गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि रोहित भाई सलामी बल्लेबाज थे और विराट भाई ने भी इस विश्व कप में पारी का आगाज किया।  मैंने टी20 में भी पारी का आगाज किया है। इसलिए, मुझे लगता है कि मैं टी20 में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाना चाहूंगा।’’

गिल ने कहा कि वह कोहली और रोहित जैसे दो महान खिलाड़ियों की बराबरी करने के बारे में सोच कर खुद पर दबाव हावी नहीं होने देना चाहते है।

 गिल ने रोहित और कोहली के इस प्रारूप से संन्यास के बाद अपेक्षाओं के दबाव से निपटने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ दबाव और अपेक्षाएं...मुझे लगता है कि ये हमेशा रहते हैं।  विराट भाई और रोहित भाई ने जो हासिल किया है, अगर मैं उसे हासिल करने या उस तक पहुंचने की कोशिश करूंगा, तो यह मेरे लिए बहुत मुश्किल होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर खिलाड़ी का अपना लक्ष्य होता है, जहां वह पहुंचना चाहता है। यही दबाव है। अगर आप वहां पहुंचना चाहते हैं जहां दूसरे लोग पहुंच चुके हैं, तो आप पर अधिक दबाव होगा।’’

गिल ने कहा कि आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार फॉर्म में रहे अभिषेक शर्मा पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के शुरुआती मैच में उनके साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘अभिषेक शर्मा मेरे साथ पारी का आगाज करेंगे और रुतुराज गायकवाड़ तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे।’’ हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद गिल ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किया था।

गिल को आईपीएल में मिली कप्तानी के अनुभव से फायदा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने पहली बार अपनी आईपीएल टीम की कप्तानी की तो मैंने बहुत सारे सबक सीखे। मुझे अपने बारे में और नेतृत्व के तरीके के बारे में बहुत सी बातें जानने को मिलीं।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का हंगामा, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' और 'अमित शाह सदन में आओ' के लगे नारे , सदन 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली-NCR समेत 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

  • ,
  • असम में बाढ़ से हालात गंभीर, अब तक 100 लोगों की मौत, 1.4 लाख लोग प्रभावित, अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है कई नदियां

  • ,
  • संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर अमित शाह से मांगा जवाब

  • ,
  • मध्य प्रदेश में बारिश से बढ़ी मुश्किलें, भोपाल-डिंडोरी समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी