क्रिकेट

CWC 2023: इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, हार्दिक पांड्या की हो सकती है वापसी

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ चोट के चलते टीम सेबाहर हो गए थे। जिसके बाद उनका नेशनल क्रिकेट अकेडमी में ईलाज चल रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

विश्व कप 2023 के बीच अब भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खेल के दौरान चोट लगने से बाहर हुए हार्दिक पांड्या के अगले मैच खेलने के चांस दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक की ताजा हालत को लेकर नया अपडेट सामने आया है। खेल नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, “बीसीसीआई चाहती है कि हार्दिक प्राकृतिक रूप से ठीक हो वरना बीसीसीआई के पास हार्दिक को इंजेक्शन लगाकर अगले मुकाबलें में उतारने का विकल्प था। वहीं अब अगले हफ्ते से हार्दिक थोड़ा-थोड़ा अभ्यास करना शुरू करेंगे।”

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ चोट के चलते टीम सेबाहर हो गए थे। जिसके बाद उनका नेशनल क्रिकेट अकेडमी में ईलाज चल रहा है। चोट के चलते हार्दिक न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में भी नहीं खेल पाए थे।

बता दें, टीम इंडिया फिलहाल अपने सभी मैच जीतकर 10 प्वाइंट्स के साथ पहले पायदान पर है यहां से टीम इंडिया आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। भारत का अगला मैच इंग्लैंड के साथ होने वाला है लेकिन टीम इंडिया चाहती है कि हार्दिक पूरी तरह से फिट होकर ही टीम में लौटे। अब उम्मीद है कि सेमीफाइनल मुकाबलों से पहले हार्दिक फिट होकर टीम में वापसी करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध