क्रिकेट

ऐतिहासिक फैसलाः महिला वनडे विश्व कप में अंपायर और रेफरी सिर्फ महिलाएं होंगी, तीन भारतीयों को मौका

अंपायर्स और रेफरी के पैनल में तीन भारतीय भी शामिल हैं। जीएस लक्ष्मी रेफरी, जबकि वृंदा राठी और गायत्री वेणुगोपालन अंपायर होंगी। इससे पहले 2022 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स और आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में मैच अधिकारी और अंपायर के रूप में महिलाएं दिख चुकी हैं।

ऐतिहासिक फैसलाः महिला वनडे विश्व कप में अंपायर और रेफरी सिर्फ महिलाएं होंगी, तीन भारतीयों को मौका
ऐतिहासिक फैसलाः महिला वनडे विश्व कप में अंपायर और रेफरी सिर्फ महिलाएं होंगी, तीन भारतीयों को मौका फोटोः IANS

महिला वनडे विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक होगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला विश्व कप को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया है। महिला वनडे विश्व कप क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार होगा जब टूर्नामेंट की सारी मैच ऑफिशियल्स और अंपायर महिलाएं होंगी।

आईसीसी द्वारा घोषित अंपायर्स और रेफरियों के पैनल में तीन भारतीय नाम भी शामिल हैं। जीएस लक्ष्मी रेफरी होंगी जबकि वृंदा राठी और गायत्री वेणुगोपालन अंपायर होंगी। इससे पहले 2022 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स और आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में मैच ऑफिशियल्स और अंपायर के रूप में महिलाएं दिख चुकी हैं।

आईसीसी मैच अधिकारियों का पैनल इस प्रकार है: मैच रेफरीः ट्रुडी एंडरसन, शैंड्रे फ्रिट्ज, जीएस लक्ष्मी, मिशेल परेरा। अंपायर: लॉरेन एजेनबैग, कैंडेस ला बोर्डे, किम कॉटन, सारा दंबनेवाना, शथिरा जाकिर जेसी, केरिन क्लास्टे, जननी एन, निमाली परेरा, क्लेयर पोलोसाक, वृंदा राठी, सू रेडफर्न, एलोइस शेरिडन, गायत्री वेणुगोपालन और जैकलीन विलियम्स।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, "यह महिला क्रिकेट के सफर में एक निर्णायक क्षण है। हमें उम्मीद है कि यह खेल के सभी पहलुओं में कई और नई कहानियों का मार्ग प्रशस्त करेगा। मैच अधिकारियों के रूप में महिला पैनल का शामिल होना न केवल एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि क्रिकेट में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी की अटूट प्रतिबद्धता का एक सशक्त प्रतिबिंब भी है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: एश‍ियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराया, आख‍िरी म‍िनट में दागा गोल, स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' मामला: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

  • ,
  • Asian Games: हॉकी के फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान को 4-3 से पीटा, आख‍िरी म‍िनट में पलट गया गेम

  • ,
  • 'FCRA संबंधी JPC में हितधारकों से सार्थक परामर्श नहीं हो रहा', वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र

  • ,
  • 'इस दुख में वो अकेले नहीं, मैं उनके साथ हूं', राहुल का बालाघाट दौरा, मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से करेंगे मुलाकात