क्रिकेट

IND vs BAN 1st Test: पहले दिन चाय तक भारत 176/6, अश्विन-जडेजा क्रीज पर, यशस्वी ने 56 रन बनाए

पहले सत्र में भारत ने रोहित शर्मा (6), शुभमन गिल (0) और विराट कोहली (6) के विकेट गंवाए थे। वहीं, दूसरे सत्र में भारत ने ऋषभ पंत (39), यशस्वी जायसवाल (56) और केएल राहुल (16) के विकेट गंवाए।

फोटो: BCCI
फोटो: BCCI 

पहले दिन चायकाल तक भारत ने छह विकेट गंवाकर 176 रन बना लिए हैं। पहले सत्र में भारत ने 23 ओवर में 88 रन बनाए थे और तीन विकेट गंवाए थे। दूसरे सत्र में 25 ओवर में भारत ने 88 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। फिलहाल रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। जडेजा 17 गेंद में सात रन और अश्विन 19 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद हैं।

पहले सत्र में भारत ने रोहित शर्मा (6), शुभमन गिल (0) और विराट कोहली (6) के विकेट गंवाए थे। वहीं, दूसरे सत्र में भारत ने ऋषभ पंत (39), यशस्वी जायसवाल  (56) और केएल राहुल (16) के विकेट गंवाए। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने चार विकेट लिए हैं। वहीं, नाहिद राणा और मेंहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला है। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: एशियन गेम्स 2026 का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा

  • ,
  • AI से 2030 तक दुनिया के खत्म होने का कितने प्रतिशत खतरा? एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग ने दिया जवाब

  • ,
  • 'आंकड़ों की ‘बाजीगरी’ के जरिए महंगाई पर नियंत्रण का दावा', जयराम बोले- जनता आगामी चुनावों में PM को ‘आटे-दाल का भाव’ बताएगी

  • ,
  • मध्य प्रदेश में हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे

  • ,
  • ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने वापस लिया नामांकन