क्रिकेट

IND vs ENG: वीज़ा संबंधी समस्या के चलते इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर को हुई परेशानी, राजकोट एयरपोर्ट पर रोका गया

यह मुद्दा ऐसे समय में उठा है जब कुछ सप्ताह पहले ही वीजा जारी होने में देरी के कारण शोएब बशीर का भारत दौरे को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था, जिसके कारण वह हैदराबाद में पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे।

वीजा मुद्दे पर इंग्लैंड क्रिकेटर रेहान अहमद राजकोट एयर पोर्ट पर रोका गया
वीजा मुद्दे पर इंग्लैंड क्रिकेटर रेहान अहमद राजकोट एयर पोर्ट पर रोका गया ASK

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी को एक बार फिर वीजा के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बार लेग स्पिनर रेहान अहमद से जुड़ा मामला सामने आया है। सही पेपरवर्क नहीं होने के चलते उन्हें टीम के साथ एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया गया। वह अपनी टीम के साथ अबू धाबी से लौट रहे थे।

दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच लंबे ब्रेक के कारण इंग्लैंड की टीम अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए अबू धाबी गई। स्पोर्टस्टार ने बताया, सोमवार को रेहान को भारत आने से रोका गया। इंग्लैंड टीम मिड-सीरीज ब्रेक के चलते अबू धाबी गई थी। वहां से लौटने के दौरान रेहान को रोक लिया गया क्योंकि उनके पास सिंगल-एंट्री वीजा ही था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थानीय अधिकारियों की मदद से अहमद को जल्द से जल्द दो दिन का वीजा दिया गया और बाकी कागजी कार्रवाई मैच शुरू होने से पहले समय पर पूरी कर ली जाएगी।

रेहान ने अब तक श्रृंखला के पहले दो टेस्ट मैचों में 36.37 की औसत से आठ विकेट लिए हैं और 70 रन बनाए हैं, जिसमें दूसरे टेस्ट में नंबर 3 पर 23 रनों की पारी भी शामिल है।

यह मुद्दा ऐसे समय में उठा है जब कुछ सप्ताह पहले ही वीजा जारी होने में देरी के कारण शोएब बशीर का भारत दौरे को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था, जिसके कारण वह हैदराबाद में पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे।

इंग्लैंड ने हैदराबाद में शुरुआती टेस्ट 28 रन से जीता, जबकि भारत ने विशाखापत्तनम में 106 रन की जीत के साथ वापसी की। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। तीसरा टेस्ट गुरुवार से राजकोट में शुरू होगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार: पटना में छात्रों का भारी हंगामा, दारोगा और BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर निकाला मार्च, कई हिरासत में

  • ,
  • स्वतंत्र भारद्वाज को मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत, वीडियो में 'खोपड़ी खोलने' का दावा करने के बाद हुआ था गिरफ्तार

  • ,
  • सिनेजीवन: सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता और अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने खुद लगाई रोक

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चेक बाउंस मामला, राजपाल यादव को SC से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

  • ,
  • केरल चुनाव में हार पर CPM की बैठक में विजयन की कार्यशैली पर उठे सवाल, राज्य नेतृत्व पर भी लगे गंभीर आरोप