क्रिकेट

Ind vs Eng: सिराज ने ओवर खत्म ही किया था कि बेन स्टोक्स लगे कुछ बोलने! देखें उसके बाद कप्तान कोहली ने क्या किया

कप्तान कोहली और इंग्लैड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स के बीच मैदान पर कुछ खास बनती नहीं है। इसकी बानगी एक बार फिर अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में दिखी। मैच के पहले दिन भी विराट कोहली और बेन स्टोक्स बीच मैदान पर आपस में भिड़ गए।

फोटो: वीडियो ग्रैब
फोटो: वीडियो ग्रैब 

कप्तान कोहली और इंग्लैड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स के बीच मैदान पर कुछ खास बनती नहीं है। इसकी बानगी एक बार फिर अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में दिखी। मैच के पहले दिन भी विराट कोहली और बेन स्टोक्स बीच मैदान पर आपस में भिड़ गए। यह वाकया खेल के पहले सत्र में देखने को मिला। 13वें ओवर की पहली गेंद पर सिराज ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को आउट कर दिया। रूट के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स बल्लेबाजी करने उतरे। ओवर खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स ने सिराज को कुछ कहा।

Published: 04 Mar 2021, 2:33 PM IST

इसके बाद ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कप्तान कोहली और स्टोक्स के बीच भिड़ंत देखने को मिली। दोनों के बीच काफी देर तक बहस चली। फिर मैदानी अंपायरों वीरेंद्र शर्मा और नितिन मेनन ने आकर मामला शांत करवाया। उसके बाद के ओवरों में भी स्टोक्स ने सिराज को स्लेज करने की कोशिश की।

Published: 04 Mar 2021, 2:33 PM IST

इससे पहले अहमदाबाद के तीसरे टेस्ट मैच में भी विराट कोहली और बेन स्टोक्स के बीच बहस हुई थी। टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे थे और रविचंद्रन अश्विन के हाथ में गेंद थी। अश्विन जैसे ही आगे बढ़े, स्टोक्स ने उन्हें हाथ दिखाते हुए रोक दिया।

Published: 04 Mar 2021, 2:33 PM IST

स्टोक्स की कोशिश थी कि इससे अश्विन का ध्यान भंग किया जाए। स्टोक्स ने जैसे ही अश्विन को रोका, स्लिप में खड़े विराट कोहली स्टोक्स के करीब आए और उन्हें समय नहीं बर्बाद करने की नसीहत दी थी। 2016 के मोहाली टेस्ट में भी कोहली और स्टोक्स आपस में भिड़ गए थे, जो अब भी लोगों के जेहन में है।

Published: 04 Mar 2021, 2:33 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 04 Mar 2021, 2:33 PM IST