क्रिकेट

हसीना, ममता ने गांगुली के साथ ईडन गार्डन्स में बजाया बेल, इस तरह हुई भारत में पिंक बॉल टेस्ट मैच की शुरुआत 

भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से शुरू हुए पहले दिन-रात के टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ ईडन बेल बजाकर मैच के आधिकारिक शुरुआत की घोषणा की।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार से शुरू हुए पहले दिन-रात के टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ ईडन बेल बजाकर मैच के आधिकारिक शुरुआत की घोषणा की। हसीना शुक्रवार को ही कोलकाता पहुंचीं। मैच आधिकारिक तौर पर दोपहर एक बजे शुरू हुआ। इससे पहले, दोनों देशों का राष्ट्रगान बजा और दर्शकों ने पूरे जोश के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया।

इस मैच के लिए स्टेडियम पूरा भरा हुआ है। ईडन गार्डन्स की क्षमता करीब 60 हजार है और इस मैच के लिए टिकट काफी पहले बिक चुके थे।

हसीना विमान बांग्लादेश एअरलाइंस के एक विशेष विमान से शुक्रवार को कोलकाता पहुंचीं। उनके आगमन पर यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हसीना के अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन पापोन भी भारत पहुंचे हैं। इस मैच के लिए कोलकाता में विशेष तैयारियां की गई हैं। यह दोनों टीमों का पहला दिन-रात का टेस्ट मैच है।

मैच से पहले भारतीय सेना के पैराशूटर्स को ईडन में उतरकर दोनों कप्तानों को पिंक बॉल हैंडओवर करना था लेकिन सुरक्षा कारणों से इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। इस समारोह में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सदागोपन रमेश, सबा करीम, सुनील जोशी, अजीत अगरकर, वेंकटेश प्रसाद, कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरूद्दीन, क्रिस श्रीकांत, फारूख इंजीनियर और चंदू बोर्डे शरीक हुए।

इसके अलावा अभिनव बिंद्रा, पुलेला गोपीचंद, पीवी सिंधु, सानिया मिर्जा और एमसी मैरीकोम जैसे एथलीटों ने भी इस समारोह की शोभा बढ़ाई। दो मैचों की सीरीज का यह दूसरा मैच है। भारत ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। उसने इंदौर में खेले गए पहले मैच में पारी के अंतर से जीत हासिल की थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत