क्रिकेट

India vs England: जानें कब, कहां, किस दिन और किस मैदान पर खेले जाएंगे मुकाबले?

भारत ने इंग्लैंड की सरजमीं पर आखिरी बार साल 2007 में टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। ये सीरीज राहुल द्रविड़ की कप्तानी में जीती गई थी।

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज का आगाज
भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज का आगाज फोटो: IANS

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है, जिसमें कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे। आइए, जानते हैं कि दोनों देशों के बीच किस दिन से, किस मैदान पर, कौन-से टेस्ट मैच की शुरुआत होगी?

1) पहला टेस्ट मैच: दोनों देश लीड्स के हेडिंग्ले में टेस्ट सीरीज की शुरुआत करेंगे। यह मैच 20 से 24 जून के बीच खेला जाना है, जिसके साथ इस अहम टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।

2) दूसरा टेस्ट मैच: भारत-इंग्लैंड की टीमें अपना दूसरा मैच एजबेस्टन में खेलेंगी। यह मैच 2-6 जुलाई के बीच आयोजित होगा।

3) तीसरा टेस्ट मैच: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। यह मुकाबला 10-14 जुलाई के बीच खेला जाना है।

4) चौथा टेस्ट मैच: भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होगा। यह मुकाबला 23-27 जुलाई के बीच खेला जाना है।

5) पांचवां टेस्ट मैच: दोनों देश लंदन के केनिंग्टन ओवल में सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच खेलेंगे। यह मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा।

भारत ने इंग्लैंड की सरजमीं पर आखिरी बार साल 2007 में टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। ये सीरीज राहुल द्रविड़ की कप्तानी में जीती गई थी। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 136 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 51 इंग्लैंड ने अपने नाम किए, जबकि 35 मैच टीम इंडिया के पक्ष में रहे। 50 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

पांच टेस्ट मुकाबलों की सीरीज के लिए दोनों टीमें:

भारत: अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।

इंग्लैंड (पहले टेस्ट के लिए): बेन डकेट, जो रूट, जैक क्रॉली, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैकब बेथेल, क्रिस वोक्स, ओले पोप, जैमी स्मिथ, सैमुअल कुक, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर, जोश टंग, जेमी ओवरटन।

--आईएएनएस

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य