क्रिकेट

अपने उपकप्तान के बिना ही भारतीय टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना, इस नए खिलाड़ी को मिला मौका

विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम सेंचुरियन में 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार सुबह दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम सेंचुरियन में 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट से शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार सुबह दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई। सेंचुरियन, जोहान्सबर्ग (3-7 जनवरी) और केप टाउन (11-15 जनवरी) में तीन टेस्ट 2021 से 2023 तक आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होने से पहले टीम के सदस्यों जसप्रीत बुमराह, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर की तस्वीरें साझा कीं है।

भारत नव-नियुक्त उप-कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल टीम में खेलेंगे। भारत में बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी चोटों के कारण टीम में नहीं हैं।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), प्रियांक पांचाल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 16 Dec 2021, 1:54 PM IST

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा