क्रिकेट

IPL 2025: मुझे लगा कि सूर्यवंशी को निखरने के लिये रॉयल्स में अच्छा माहौल मिलेगा : द्रविड़

द्रविड़ ने आईपीएल द्वारा जारी वीडियो में कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि उसमें अच्छा कौशल है और हमें लगा कि उसके विकास के लिये हम अच्छा माहौल दे सकते हैं । वह हमारे ट्रायल के लिये आया था और उसे देखकर हमें बहुत खुशी हुई ।’’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में उनकी टीम 13 वर्ष के वैभव रघुवंशी को निखरने के लिये अच्छा माहौल दे सकती है बिहार के समस्तीपुर जिले के आठवीं कक्षा के छात्र सूर्यवंशी को रॉयल्स ने एक करोड़ 10 लाख रूपये में खरीदा और वह आईपीएल करार पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने ।

द्रविड़ ने आईपीएल द्वारा जारी वीडियो में कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि उसमें अच्छा कौशल है और हमें लगा कि उसके विकास के लिये हम अच्छा माहौल दे सकते हैं । वह हमारे ट्रायल के लिये आया था और उसे देखकर हमें बहुत खुशी हुई ।’’

Published: undefined

नीलामी में सूर्यवंशी का बेसप्राइज 30 लाख रूपये था और दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई । राजस्थान ने दिल्ली को पछाड़कर इस खिलाड़ी को खरीदा ।

सूर्यवंशी ने हाल ही में चेन्नई में आस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ भारत अंडर 19 टीम के लिये युवा टेस्ट में शतक जमाया था और वह यह श्रेय हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने । सूर्यवंशी ने उस मैच में 62 गेंद में 104 रन बनाये थे ।

उन्होंने राजस्थान के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शनिवार को बिहार के लिये टी20 क्रिकेट में पदार्पण करके छह गेंद में 13 रन बनाये ।

Published: undefined

जूनियर सर्किट पर चर्चा में रहे सूर्यवंशी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कोई बड़ी पारी नहीं खेली है । उन्होंने पांच मैचों में 10 की औसत से रन बनाये हैं ।

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले सूर्यवंशी ने मुंबई के खिलाफ 2023 . 24 रणजी ट्रॉफी सत्र में पदार्पण किया जब आधिकारिक रिकॉर्ड में उनकी उम्र 12 वर्ष 284 दिन थी जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने ।

उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में बिहार के लिये वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेलकर पांच मैचों में 400 के करीब रन बनाये थे ।

Published: undefined

द्रविड़ ने कहा कि नीलामी में उनका लक्ष्य गेंदबाज थे । रॉयल्स ने तेज गेंदबाज आकाश मधवाल, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, अशोक शर्मा और क्वेना मफाका को खरीदा ।स्पिनरों में उसने महीश तीक्षणा और कार्तिकेय सिंह को खरीदा ।

द्रविड़ ने कहा ,‘‘ हमने अपने कई प्रमुख बल्लेबाजों को रिटेन किया था । इस बार नीलामी में हमारा फोकस गेंदबाजों पर था जो हमने हासिल कर लिये ।’’

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की