क्रिकेट

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बने राहुल द्रविड़, 9 साल बाद हुई वापसी, कहा- मेरे लिए चुनौती का समय

रॉयल्स ने एक बयान में कहा , रॉयल्स के पूर्व कप्तान और कोच द्रविड़ 2011 से 2015 तक पांच सत्र टीम के साथ रहे । वह तुरंत टीम से जुड़कर क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा के साथ काम करेंगे ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स का मुख्य कोच बनाया गया । द्रविड़ का भारत के मुख्य कोच के तौर पर कार्यकाल जून में टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के साथ खत्म हो गया था । रॉयल्स ने एक बयान में कहा , रॉयल्स के पूर्व कप्तान और कोच द्रविड़ 2011 से 2015 तक पांच सत्र टीम के साथ रहे । वह तुरंत टीम से जुड़कर क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा के साथ काम करेंगे ।

रॉयल्स खेल समूह के सीईओ जैक लुश मैक्रम ने कहा, द्रविड़ की असाधारण कोचिंग प्रतिभा हम भारतीय टीम के साथ देख चुके हैं । उनका रॉयल्स के साथ भी गहरा नाता रहा है और हमने उनका खेल को लेकर और टीम को लेकर जुनून देखा है । द्रविड़ ने कहा, विश्व कप के बाद मुझे लगा कि यह दूसरी चुनौती स्वीकार करने का सही समय है और रॉयल्स इसके लिये सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। रॉयल्स के मालिक मनोज बदाले ने कहा, हमने पिछले कुछ साल में बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन अभी भी काफी कुछ सीखना है । द्रविड़ की वापसी से हमारी तरक्की तेज होगी।

पिछले तीन साल से रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक पद पर काबिज कुमार संगकारा इस भूमिका में बने रहेंगे। भारत के पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ 2012 और 2013 में रॉयल्स के कप्तान थे और दो साल मेंटोर भी रहे । इसके बाद वह 2016 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े और बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख रहे। वह 2021 में एनसीए से निकलकर रवि शास्त्री की जगह भारतीय टीम के मुख्य कोच बने।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा