क्रिकेट

RCB के इस खिलाड़ी की वजह से IPL में मचा बवाल, बेहद नाराज हैं कई टीमें!

रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के बल्लेबाज देवदत्त पडीकल को टीम के बायो बबल में सीधे तौर पर प्रवेश देने पर आईपीएल टीमें नाराज हो गई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के बल्लेबाज देवदत्त पडीकल को टीम के बायो बबल में सीधे तौर पर प्रवेश देने पर आईपीएल टीमें नाराज हो गई हैं। क्रिकबज के अनुसार, आईपीएल फ्रेंचाइजी इस बात से नाराज हैें कि पडीकल को निर्धारित सात दिनों का क्वारंटीन पीरियड पूरा किए बिना बायो बबल में प्रवेश दे दिया गया।

उल्लेखनीय है कि पडीकल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उनका टेस्ट नेगेटिव आने पर उन्हें टीम में शामिल किया गया था। बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने बताया कि पडीकल चोट के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे पहले मुकाबले में खेलने नहीं उतरे।

एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा, "अगर घर में क्वारेंटीन में रहना मंजूर किया जाता तो हमारी टीम के कई सदस्य ऐसा करते।"

बेंगलोर के प्रवक्ता ने क्रिकबज से कहा, "पडीकल के तीन कोरोना टेस्ट नेगेटिव थे और हमने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नियमों का पालन किया है।"

टीम ने बयान जारी कर कहा था, "हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि पडीकल की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बीसीसीआई के प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सात अप्रैल को टीम में शामिल किया गया है। बेंगलोर की मेडिकल टीम पडीकल के संपर्क में है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Apr 2021, 10:35 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे

  • ,
  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम