क्रिकेट

जेसन गिलेस्पी बने पाकिस्तान टेस्ट टीम के मुख्य कोच, कर्स्टन को वनडे और टी20 टीम की जिम्मेदारी

पाक टीम के पूर्व कोच ग्रैंट ब्रैडबर्न इस साल जनवरी में अपने पद से हट गए थे और फिर शेन वॉटसन को मुख्य कोच बनाने के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि बाद में बात नहीं बनी और अब लाल और सफ़ेद गेंद की टीमों के लिए अलग-अलग कोच बनाया गया है।

जेसन गिलेस्पी बने पाकिस्तान टेस्ट टीम के मुख्य कोच, कर्स्टन को वनडे और टी20 टीम की जिम्मेदारी
जेसन गिलेस्पी बने पाकिस्तान टेस्ट टीम के मुख्य कोच, कर्स्टन को वनडे और टी20 टीम की जिम्मेदारी फोटोः IANS

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को पाकिस्तान टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ गैरी कर्स्टन को सीमित ओवर यानी वनडे और टी20 टीमों का कोच बनाया गया है। पूर्व हरफनमौला अज़हर महमूद सहायक कोच के रूप में अपनी सेवाओं को जारी रखेंगे।

महमूद को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ के लिए अस्थायी तौर पर नियुक्त किया गया था। वहीं, पूर्व कोच ग्रैंट ब्रैडबर्न इस साल जनवरी में अपने पद से हट गए थे और फिर शेन वॉटसन को मुख्य कोच बनाने के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि बाद में बात नहीं बनी और अब लाल और सफ़ेद गेंद की टीमों के लिए अलग-अलग कोच बनाया गया है।

यह घोषणा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने कहा, "हम मेडिकल साइंस में उतने आगे नहीं हैं, इसलिए हमारे देश में फिटनेस के मुद्दे हैं। हम सर्वश्रेष्ठ विकल्पों को चुनना चाहते थे ताकि देश के लिए सर्वश्रेष्ठ परिणाम आ सके। हमने जिनको चुना है, उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: समंदर में भिड़े भारत-PAK के जहाज, MEA ने पाक राजनियक को किया तलब, हूती ने कहा- मक्का पर नहीं दागा ड्रोन

  • ,
  • सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव बढ़ा; मक्का की तरफ ड्रोन भेजने का दावा, क्राउन प्रिंस ने मिस्त्र से लगाई मदद की गुहार

  • ,
  • तमिलनाडु में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, 22 सितंबर से बढ़ेगी कामराज ब्रेकफास्ट योजना

  • ,
  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी