क्रिकेट

'गेल की तरह ही गेंदबाजों में खौफ पैदा कर रहा हैं सूर्यवंशी', इरफान पठान ने वैभव की जमकर तारीफ की

इस 15 वर्ष के बल्लेबाज ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 38 गेंद में 93 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और सात चौके शामिल हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों के दिलो दिमाग में इस तरह का खौफ पैदा करेंगे जैसा वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने चरम पर रहते हुए किया था।

सूर्यवंशी आईपीएल के मौजूदा सत्र में अभी तक 53 छक्के लगा चुके हैं और गेल के 2012 में लगाए गए 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं।

Published: undefined

इस 15 वर्ष के बल्लेबाज ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 38 गेंद में 93 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और सात चौके शामिल हैं। इस तूफानी पारी की बदौलत उनकी टीम ने 221 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से आसान जीत हासिल की।

Published: undefined

पठान ने जिओ हॉटस्टार से कहा, ‘‘उसे रोकना बहुत मुश्किल है। अपनी शुरुआती 10 गेंदों में वह 100 से कम के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहा था और आखिर में उसने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन बनाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह वास्तव में क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। गेंदबाज होने के कारण हम हमेशा क्रिस गेल का सामना करने से डरते थे। वैभव सूर्यवंशी वही खौफ पैदा कर रहा है। गेल का रिकॉर्ड निश्चित रूप से खतरे में है।’’

Published: undefined

भारत के एक अन्य पूर्व खिलाड़ी संजय बांगड़ ने कहा कि उनके पास सूर्यवंशी की प्रतिभा का वर्णन करने के लिए शब्द नहीं हैं।

बांगड़ ने कहा, ‘‘इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। इस युवा लड़के की प्रतिभा का वर्णन शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनके कुछ शॉट तो वाकई असाधारण थे। वह जहां भी जाएंगे और जहां भी खेलेंगे, निश्चित रूप से दर्शकों को आकर्षित करेंगे।’’

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined