क्रिकेट

शार्दुल को 'मैन ऑफ द मैच' और भुवी को 'मैन ऑफ द सीरीज' न मिलने से हैरान हैं कप्तान कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस बात से हैरान हैं कि पुणे वनडे में शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच और भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

फोटो : @BCCI
फोटो : @BCCI 

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में मिली रोमांचक जीत के बाद भारतीय कप्तान विराटा कोहली ने कहा है कि उनके गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए, जिससे उन्हें विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में कामयाबी मिली।

कप्तान ने हालांकि टीम की खराब फील्डिंग पर निराशा जताते हुए कहा, "खिलाड़ियों द्वारा कैच छोड़ा जाना बेहद निराशाजनक है। मैदान पर हर कोई अपनी टीम के लिए बेस्ट देना चाहता है। लेकिन कैच छोड़ने के कारण ऐसा नहीं हो पाता। मैं हैरान हूं कि शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार नहीं मिला। भुवनेश्वर भी मैन ऑफ सीरीज के दावेदार थे। इन खिलाड़ियों ने बीच के ओवरों में काफी शानदार गेंदबाजी की। प्रसिद्ध कृष्णा और क्रुणाल ने भी काफी प्रभावित किया।"

Published: undefined

तीसरे वनडे के लिए इंग्लैंड के सैम कुरैन को मैन ऑफ द मैच सैम घोषित किया गया। सैम कुरैन की नाबाद 95 रनों की शानदार पारी के बावजूद इंग्लैंड जीत दर्ज नहीं कर सकी और भारत ने रविवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले को सात रन से जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली।

कोहली ने मैच के बाद कहा, "जैसा कि मैंने पहले ही कहा कि यह टॉप दो टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला था। इंग्लैंड के लिए किसी भी समय कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होगा। सैम कुरैन ने शानदार बल्लेबाजी की। लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट लेने के कारण हमने उन पर दबाव बनाए रखा। अंतिम ओवरों में हार्दिक पांडया और नटराजन ने बेहतरीन गेंदबाजी की।"

मेजबान भारत ने तीसरे और निर्णायक वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 329 रन का स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड को निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 322 रन पर रोक दिया।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...