क्रिकेट

मेलबर्न टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी को मौका न मिलने से हर कोई हैरान!

भारत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर शनिवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए अंतिम-11 का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल इस मैच से टेस्ट पदार्पण करेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर शनिवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए अंतिम-11 का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल इस मैच से टेस्ट पदार्पण करेंगे। गिल के अलावा मोहम्मद सिराज भी टेस्ट में पदार्पण करेंगे। वह मोहम्मद शमी का स्थान लेंगे।

हैरान वाली बात ये रही कि केएल राहुल को शानदार फॉर्म में होने के बावजूद मेलबर्न टेस्ट में नहीं चुना गया। केएल राहुल विराट की गैरमौजूदगी में सबसे मजबूत बल्लेबाज हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ को मौका नहीं मिला है। वहीं रिद्धिमान साहा के स्थान पर ऋषभ पंत को अंतिम-11 में चुना गया है। रवींद्र जडेजा भी टीम में आए हैं।

कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। उनके स्थान पर अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

भारतीय टीम -: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • केरल में भारी बारिश से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, राहत शिविरों में पहुंचाए जा रहे लोग

  • ,
  • TVK सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8g सोने का सिक्का; रेशमी साड़ी, छात्रों को लैपटॉप... जानें क्या-क्या मिला

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे