क्रिकेट

कुलदीप यादव ने किया खुलासा, बताया रिजल्ट पर नहीं इस चीज पर रहता है उनका फोकस

एशिया कप में भारत की जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार हासिल करने के बाद कुलदीप विश्व कप में आए। उन्होंने भारत के अब तक के पांच मैचों में आठ विकेट लिए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत के बाएं हाथ की कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव का मानना है कि एक गेंदबाज के रूप में वह और क्या कर सकते हैं, इस पर काम करने से उन्हें घरेलू सरजमीं पर चल रहे विश्व कप के दौरान अपनी गेंदबाजी के प्रति सहज रुख अपनाने में मदद मिलेगी।

एशिया कप में भारत की जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार हासिल करने के बाद कुलदीप विश्व कप में आए।

उन्होंने भारत के अब तक के पांच मैचों में आठ विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने पांच ओवर में 48 रन दिए, इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए दो विकेट लिए और अंत में (2-73) के आंकड़े के साथ अपने को स्पैल को पूरा किया।

आईसीसी रिव्यू पॉडकास्ट के नए एपिसोड में कुलदीप ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं अन्य चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मैं अब असफलता से ज्यादा नहीं डरता।"

"मैं अपनी चीजों पर, अपनी गेंदबाजी में सुधार पर काम करता हूं और उन कौशलों के बारे में सोचने की कोशिश करता हूं जो मेरे हाथ में हैं।"

अब पांच जीत में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर भारत को 29 अक्टूबर को लखनऊ में गत चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ने से पहले छह दिन का ब्रेक मिला है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम