
विश्व कप के 22वें मैच में पाकिस्तान और अफगानिस्तान आमने सामने है। अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बता दें, पाकिस्तान की टीम पिछले दो मैचों में हारी है। उसे भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी हराया है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान को पिछले मैच में न्यूजीलैंड ने हराया है। हालांकि, उसने इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए