
विश्व कप के 26वें मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तानी टीम 46.4 ओवर में 270 रन पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 271 रन का लक्ष्य मिला है।
पाकिस्तान की टीम एक बार फिर से पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई। उसे दक्षिण अफ्रीका ने 46.4 ओवर में 270 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने 52 और कप्तान बाबर आजम ने 50 रन बनाए। शादाब खान ने 43 और मोहम्मद रिजवान ने 41 रन का योगदान दिया। मोहम्मद नवाज ने 24, इफ्तिखार अहमद ने 21 और इमाम उल हक ने 12 रन बनाए।
वहीं अब्दुल्ला शफीक नौ, मोहम्मद वसीम जूनियर सात और शाहीन अफरीदी दो रन बनाकर आउट हो गए। हारिस रऊफ खाता खोले बगैर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी ने चार और मार्को यानसेन ने तीन विकेट लिए। गेराल्ड कोएत्जे को दो और लुंगी एंगिडी को एक सफलता मिली।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए