भारतीय लड़की को दिल दे देने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों की फेहरिस्त में हसन अली का भी नाम जुड़ गया है। माना जा रहा है कि शोएब मलिक की तरह वह भी जल्द ही भारत के दामाद का तमगा हासिल कर सकते हैं। पाकिस्तान के उर्दू अखबार एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली हरियाणा की एक लड़की को दिल दे बैठे हैं। वो नूंह के चंदैनी गांव की रहने वाली है। नाम है शामिया आरजू।
Published: undefined
अखबार ने बताया है कि इनकी शादी कराने के लिए दोनों परिवार एक दूसरे के संपर्क में हैं। अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अगर लड़की वालों की तरफ से 'हां' हो गई तो अगस्त के तीसरे हफ्ते में हसन भारतीय लड़की से शादी की डोर में बंध जाएंगे।
Published: undefined
शामिया ने फरीदाबाद की मानव रचना यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उसने बीटेक (एयरोनॉटिकल) की डिग्री ली है। शामिया पहले जेट ऐवरवेज में नौकरी करती थी। बाद में एयर अमीरात में जॉब मिल गई। वह तीन साल से दुबई में है। शामिया के पिता बीडीपीओ के पद पर तैनात रहे हैं। वो फरीदाबाद में रहते हैं। इससे पहले पाकिस्तानी आलराउंडर शोएब मलिक की शादी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से हो चुकी है। अपने समय के मशहूर बल्लेबाज मोहसिन खान ने भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की थी, हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined