क्रिकेट

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद बदला प्वाइंट्स टेबल का समीकरण, देखें अंकतालिका का हाल?

ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली जीत के बाद दो (-0.734 ) अंकों के साथ आठवें पायदान पर आ गई है। वहीं श्रीलंकाई टीम नौवें पायदान पर काबिज है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

विश्वकप का 13वां मुकाबला सोमवार को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेला गया। इस मैच को कंगारू टीम ने जीत लिया था। ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ 88 गेंद शेष रहते पांच विकेट से बड़ी जीत मिली। मैच के बाद अंकतालिका में कुछ बदलाव नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली जीत के बाद दो (-0.734 ) अंकों के साथ आठवें पायदान पर आ गई है। वहीं श्रीलंकाई टीम नौवें पायदान पर काबिज है।

श्रीलंका ने जारी टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले हैं। इस बीच उन्हें प्रत्येक मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका के शून्य (-1.532) अंक हैं। वर्ल्ड कप 2023 के 14 मुकाबलों के बाद नीदरलैंड की टीम सबसे निचले पायदान पर काबिज है। नीदरलैंड ने जारी टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं। इस बीच उन्हें दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। नीदरलैंड शून्य अंक (-1.800) के साथ 10वें स्थान पर काबिज है।

पहले स्थान पर मेजबान टीम भारत काबिज है। भारत को अपने तीनों मुकाबलों में जीत मिली है। टीम के कुल छह अंक (+1.821) हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम काबिज है। न्यूजीलैंड के भी छह अंक (+1.604) हैं।

अंकतालिका में इस प्रकार हैं सभी टीमें:

  1. भारत- 6 अंक (+1.821)

  2. न्यूजीलैंड- 6 अंक (+1.604)

  3. दक्षिण अफ्रीका- 4 अंक (+2.360)

  4. पाकिस्तान- 4 अंक (-0.137)

  5. इंग्लैंड- 2 अंक (-0.084)

  6. अफगानिस्तान- 2 अंक (-0.652)

  7. बांग्लादेश- 2 अंक (-0.699)

  8. ऑस्ट्रेलिया- 2 अंक (-0.734)

  9. श्रीलंका- (-1.532)

  10. नीदरलैंड- (-1.800)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: समंदर में भिड़े भारत-PAK के जहाज, MEA ने पाक राजनियक को किया तलब, हूती ने कहा- मक्का पर नहीं दागा ड्रोन

  • ,
  • सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव बढ़ा; मक्का की तरफ ड्रोन भेजने का दावा, क्राउन प्रिंस ने मिस्त्र से लगाई मदद की गुहार

  • ,
  • तमिलनाडु में अब कक्षा 8 तक के बच्चों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता, 22 सितंबर से बढ़ेगी कामराज ब्रेकफास्ट योजना

  • ,
  • पाकिस्तान में लगाने वाला है ‘स्मार्ट लॉकडाउन’?, पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की तैयारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: महाराष्ट्र से लेकर एमपी तक बदलेगा मौसम, 18 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी