क्रिकेट

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश फिर बनी दुश्मन, मैच रद्द, अब कल रिजर्व डे में होगा आगे का खेल

आज बारिश आने से पहले टीम इंडिया ने 24.1 ओवर्स में दो विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे और विराट कोहली 8 रन और केएल राहुल 17 रन पर नाबाद खेल रहे थे। अब कल यहीं से मैच फिर से शुरू होगा।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश बनी दुश्मन, अब कल रिजर्व डे में होगा आगे का खेल
भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश बनी दुश्मन, अब कल रिजर्व डे में होगा आगे का खेल फोटोः @ICC

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश आज एक बार फिर दुश्मन बन गई और सारा मजा खराब कर दिया। कोलंबो में खेला जा रहा एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले का आज का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। हालांकि, इस बार रिजर्व डे होने के कारण मैच बेनतीजा नहीं रहेगा। अब यह मैच रिजर्व डे में चला गया है। यानी कल 11 सितंबर को आज जहां खेल रुका था वहां से मैच आगे खेला जाएगा।

भारत ने आज 24.1 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बना लिए थे। कल यहीं से मैच फिर शुरू होगा। बारिश आने से पहले 24.1 ओवर्स में दो विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया 147 रन बना चुकी थी। विराट कोहली (8 रन) और केएल राहुल (17) रन पर नाबाद खेल रहे थे। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान को 1-1 विकेट मिला।

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ पारी के दम पर अर्धशतक जड़कर भारत को मजबूत शुरुआत दी। गिल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। शुभमन गिल 58 रन और कप्तान रोहित शर्मा 56 रन  बनाकर आउट हुए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार

  • ,
  • बिहार: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तंज, बाढ़ के समय आना चाहिए था, अब बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री