
कानपुर में खेले जा रहे भारत- न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की तरफ से श्रेयस अय्यर ने शतक ठोका है। श्रेयस का यह पहला टेस्ट मैच है और अपने डेब्यू में ही शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में उन्होंने जगह बना ली है। श्रेयस अय्यर पहले दिन का खेल खत्म होने पर 75 रन पर नाबाद थे। अगले ही दिन (आज) उन्होंने न्यूजीलैंड गेंदबाजों को छकाते हुए शानदार शतक ठोका।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए