क्रिकेट

भारत को टी20 विश्व कप जिताने वाले स्टार खिलाड़ियों का आईपीएल 2026 में बुरा हाल, फॉर्म बनी बड़ा सिरदर्द

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा बेरंग सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे टीम इंडिया के दिग्गज नजर आ रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ियों की खराब फॉर्म न सिर्फ उनकी फ्रेंचाइजियों के लिए सिरदर्द बनी हुई है, बल्कि भारतीय टीम के लिए भी चिंता का सबब है।

भारत को टी20 विश्व कप जिताने वाले स्टार खिलाड़ियों का आईपीएल 2026 में बुरा हाल, फॉर्म बनी बड़ा सिरदर्द
भारत को टी20 विश्व कप जिताने वाले स्टार खिलाड़ियों का आईपीएल 2026 में बुरा हाल, फॉर्म बनी बड़ा सिरदर्द फोटोः सोशल मीडिया

भारत को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाली टीम के कई खिलाड़ियों की फॉर्म आईपीएल 2026 में 'छूमंतर' हो गई है। कोई रनों के लिए तरस रहा है, तो किसी के लिए विकेट चटकाना मुश्किल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं भारतीय टीम के किन विश्व विजेता खिलाड़ियों की खराब फॉर्म फ्रेंचाइजियों के लिए सिरदर्द बनी है।

सूर्यकुमार यादव: भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में रनों के लिए तरस रहे हैं। सूर्यकुमार 11 मुकाबलों में इस सीजन सिर्फ 195 रन ही बना सके हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सूर्यकुमार के बल्ले से आईपीएल 2026 में सिर्फ एक अर्धशतक निकला है।

Published: undefined

हार्दिक पांड्या: टीम इंडिया को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक पांड्या के लिए तो आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने की तरह गुजर रहा है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए हार्दिक ने 8 मुकाबलों में 136 के मामूली स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में वह सिर्फ 4 विकेट ही निकाल सके हैं। उनकी कप्तानी भी सवालों के घेरे में रही है।

शिवम दुबे: टी20 विश्व कप में बल्ले से अहम योगदान देने वाले शिवम दुबे भी फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। दुबे 10 मुकाबलों में 165 रन ही बना सके हैं। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उनके बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं निकला है। गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ एक विकेट ही चटकाया है।

Published: undefined

जसप्रीत बुमराह: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा बेरंग जसप्रीत बुमराह नजर आ रहे हैं। टी20 विश्व कप के फाइनल में अपनी गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को घुटने पर लाने वाले बुमराह मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 11 मुकाबलों में महज 3 विकेट ही निकाल सके हैं। उनका इकोनॉमी भी इस सीजन 8.51 का रहा है।

अक्षर पटेल: टी20 विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे अक्षर पटेल की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाल रहे अक्षर 12 मुकाबलों में 112 के स्ट्राइक रेट से महज 100 रन ही बना पाए हैं। वही, गेंदबाजी में उन्होंने 10 विकेट निकाले हैं। अक्षर इस सीजन रनों के लिए तरसते नजर आ रहे हैं।

Published: undefined

अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स की जर्सी में अर्शदीप सिंह भी आईपीएल 2026 में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। अर्शदीप ने 11 मुकाबलों में 13 विकेट झटके हैं, लेकिन वह रनों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। अर्शदीप का इकोनॉमी इस सीजन 9.92 का रहा है। अर्शदीप टी20 विश्व कप 2026 में भी कुछ खास लय में दिखाई नहीं दिए थे।

तिलक वर्मा: मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए तिलक वर्मा ने आईपीएल 2026 में एक शतक जरूर लगाया है, लेकिन बाकी की 10 पारियों में वह सिर्फ 160 रन ही बना पाए हैं। तिलक के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी साफतौर पर नजर आई है। तिलक और सूर्यकुमार की खराब फॉर्म का असर मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन में भी दिखाई दिया है।

Published: undefined

कुलदीप यादव: आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित होने वाले कुलदीप इस सीजन अब तक 11 मुकाबलों में मात्र 7 विकेट ही ले सके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उनका इकोनॉमी भी 10.66 का रहा है।

ऐसे में इन खिलाड़ियों की खराब फॉर्म न सिर्फ उनकी फ्रेंचाइजियों के लिए सिरदर्द बनी हुई है, बल्कि भारतीय टीम के लिए भी चिंता का सबब है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined