
टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार को दो मुकाबले होंगे। पहला मैच वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच पर भारत की भी नजर रहेगी और इस मुकाबले को रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है। मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाना है। सुपर-8 का यह मुकाबला बेहद अहम है। दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए उतरेंगी। हालांकि भारत चाहेगा कि इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिले, ताकि उसके सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद कायम रहे।
Published: undefined
दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हराया था, वहीं वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया था।
वेस्टइंडीज के सामने दक्षिण अफ्रीका को ज्यादा मजबूत और संतुलित टीम माना जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका को जीत का दावेदार भी माना जा रहा है, लेकिन वेस्टइंडीज को हल्के में लेने की भूल दक्षिण अफ्रीका कभी नहीं करेगी।
Published: undefined
टी20 में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ दबदबे वाला नहीं है। यह भी एक कारण है कि दक्षिण अफ्रीका इस मैच को गंभीरता से लेगी।
दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं। दक्षिण अफ्रीका को 12 मैचों में जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज 14 मैचों में विजयी रही है। अहमदाबाद में भी वेस्टइंडीज उलटफेर रखने की पूरी क्षमता रखती है।
Published: undefined
वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज प्रचंड फॉर्म में दिखे हैं। अहमदाबाद की पिच भी बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाना है, इसलिए ओस कोई भूमिका नहीं निभाएगी। दोनों टीमें पहले बैटिंग करने का सोच सकती हैं, लेकिन लाइट्स में बैटिंग करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 190 रन से ज्यादा का स्कोर बेहतर माना जा सकता है।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान मार्करम, क्विंटन डिकॉक, ब्रेविस, स्टब्स और मिलर पर बड़ा स्कोर करने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए कप्तान होप के साथ हेटमायर, रदरफोर्ड, पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड और पॉवेल अहम खिलाड़ी होंगे।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined