क्रिकेट

T20 World Cup: श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका! टीम के मेन बॉलर के खेलने पर उठ रहे सवाल

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का गुरुवार को श्रीलंका के साथ होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप मुकाबले में खेलना अनिश्चित है, क्योंकि ट्रेनिंग के दौरान पैर में चोट लग गई थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का गुरुवार को श्रीलंका के साथ होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप मुकाबले में खेलना अनिश्चित है, क्योंकि ट्रेनिंग के दौरान पैर में चोट लग गई थी। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, बुधवार शाम को नेट प्रैक्टिस के दौरान स्टार्क लंगड़ाते और दर्द में दिखाई दे रहे थे। उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन उनकी स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

दुनिया के शीर्ष सफेद गेंद वाले गेंदबाजों में शामिल स्टार्क को बुधवार शाम यहां आईसीसी अकादमी में नेट्स सेशन में लंगड़ाते और दर्द में अभ्यास करते हुए देखा गया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मंगलवार शाम नेट सत्र के दौरान गेंदबाजी करते समय दाहिने घुटने के ठीक ऊपर चोट लग गई थी और वह साफ तौर पर असहज महसूस कर रहे थे।

हालांकि, स्टार्क ने बुधवार को अपने दाहिने पैर पर एक स्लीव लगाकर गेंदबाजी करते दिखे लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें इलाज के लिए जाने से पहले मेडिकल स्टाफ की मदद से नेट से बाहर जाते और तकलीफ झेलते हुए दिखे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने अभी तक उनकी चोट और उपचार के बारे में आधिकारिक रूप से सूचित नहीं किया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि स्टार्क गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच से दूर रह सकते हैं। इस मैच में अगर स्टार्क नदारद रहते हैं तो एश्टन एगर के प्रतिस्थापन के रूप में प्लेइंग इलेवन में आने की संभावना है।

स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत में चार ओवर में 2/32 विकेट झटककर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 28 Oct 2021, 2:43 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला का आरोप, 'यह स्टेटहुड न मिलने देने की बड़ी साजिश'

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, चढ़ावा चोरी विवाद के बीच संभालेंगे कमान

  • ,
  • सिनेजीवन: साधना की जयंती पर सायरा बानो ने साझा कीं यादगार तस्वीरें और चंकी पांडे ने सुनाया डेविड धवन का मजेदार किस्सा

  • ,
  • यादों में साधनाः माथे को छिपाने के लिए कटवाए थे बाल, बन गया स्टाइल, घर-घर में लड़कियां हो गईं 'साधना कट' की दिवानी

  • ,
  • जुबीन गर्ग मौत मामला: असम एसोसिएशन के सदस्य ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान, सितंबर 2025 में यॉट पर थे मौजूद