
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड की शुरुआत 21 फरवरी से होगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार चार मैच जीतकर टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में प्रवेश किया है। सुपर-8 में भारतीय टीम की राह आसान नहीं होगी। भारत के ग्रुप में वो तीन टीमें मौजूद हैं, जो अब तक इस विश्व कप में अजेय रही हैं।
Published: undefined
सुपर-8 राउंड के अपने पहले मैच में भारतीय टीम की भिड़ंत 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले दौर में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन भी कमाल का रहा है। टीम ने सभी चार मैचों में जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई है।
Published: undefined
सुपर-8 स्टेज के दूसरे मैच में टीम इंडिया का सामना जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को होगा। इस मुकाबले की मेजबानी चेन्नई का एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम करेगा। जिम्बाब्वे ग्रुप स्टेज में ही दो बड़े उलटफेर करके दूसरे राउंड में पहुंची है। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और फिर श्रीलंका को आसानी से शिकस्त दी थी। यही वजह है कि भारतीय टीम को जिम्बाब्वे से काफी सतर्क रहना होगा।
Published: undefined
सुपर-8 राउंड के तीसरे और आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव की टीम के सामने वेस्टइंडीज की मुश्किल चुनौती होगी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। शाई होप की कप्तानी में वेस्टइंडीज ग्रुप स्टेज में अजेय रही है। बल्लेबाजी में शिमरोन हेटमायर और रदरफोर्ड कमाल की फॉर्म में नजर आए हैं। वहीं, अकील हुसैन और गुडाकेश मोती की स्पिन जोड़ी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुई है।
Published: undefined
भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में स्पिन गेंदबाजों ने काफी परेशान किया है। वहीं, अभिषेक शर्मा तीन मैच खेलने के बावजूद अभी तक टूर्नामेंट में अपना खाता तक नहीं खोल सके हैं। देखना होगा कि भारतीय टीम अगले राउंड में बतौर ओपनर अभिषेक को ही मौका देती है या संजू सैमसन की एंट्री होती है। तिलक वर्मा ने सभी मैचों में आगाज तो अच्छा किया है, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके हैं।
Published: undefined
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की है। अक्षर पटेल और रिंकू सिंह को मौके की तलाश है। टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। वरुण चक्रवर्ती 4 मैचों में कुल 9 विकेट ले चुके हैं। बुमराह और हार्दिक पांड्या के साथ ही पार्ट टाइम तेज गेंदबाज के रूप में शिवम दुबे ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined