क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का खतरा

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें मेन इन ब्लू का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान को साल 2021 में इकलौती जीत मिली थी।

टी20 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का खतरा
टी20 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का खतरा फोटोः सोशल मीडिया

भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है। फैंस मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हैं, लेकिन बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है। क्योंकि रविवार को इस हाई-इंटेंसिटी मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को कोलंबो में बारिश की 76 प्रतिशत आशंका है। शाम के समय आसमान पर 100 प्रतिशत बादल छाए रहने पर यह आशंका घटकर 13 प्रतिशत रह जाएगी।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें मेन इन ब्लू का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान को साल 2021 में इकलौती जीत मिली थी। भारत ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में साल 2009 से अब तक 15 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 11 जीते और सिर्फ 4 मुकाबलों में हार मिली।

ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में भारत शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर शीर्ष पर है। टीम इंडिया ने यूएसए के खिलाफ अपना पहला मैच 29 रन से जीता था, जिसके बाद नामीबिया को 93 रन से रौंदा। दूसरी ओर, ग्रुप-ए की अंकतालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद पाकिस्तान ने भी अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं। इस टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहला मैच 3 विकेट से जीता था, जबकि यूएसए के खिलाफ 32 रन से जीता। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद भारतीय टीम 18 फरवरी को नीदरलैंड से भिड़ेगी, जबकि पाकिस्तानी टीम का सामना 18 फरवरी को नामीबिया से होगा।

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान की टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार

  • ,
  • बिहार: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तंज, बाढ़ के समय आना चाहिए था, अब बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री