टी20 विश्व कप के इतिहास में स्कॉटलैंड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एसोसिएट देश के रूप में स्कॉटलैंड ने टी20 विश्व कप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि यूएसए को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम कर ली है।
कोलकाता के ईडन गार्डन में सोमवार को खेले जा रहे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 207 रन बनाए।
Published: undefined
टी20 विश्व कप में किसी भी एसोसिएट देश का एक पारी में बनाया गया यह सबसे बड़ा स्कोर है। पूर्व में यह रिकॉर्ड यूएसए के नाम था। टी20 विश्व कप 2024 में यूएसए ने कनाडा के खिलाफ दूसरी पारी में 3 विकेट पर 197 रन बनाकर जीत हासिल की थी। इसी मैच में कनाडा ने पहली पारी में 194 रन बनाए थे।
चौथे स्थान पर नीदरलैंड है। 2014 में सिल्हट में आयरलैंड के खिलाफ नीदरलैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 193 रन बनाए थे। इसी मैच में आयरलैंड ने पहली पारी में 4 विकेट पर 189 रन बनाए थे।
Published: undefined
स्कॉटलैंड की टी20 विश्व कप 2026 में एंट्री नाटकीय तरीके से हुई है। स्कॉटलैंड ने विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं किया था। ग्रुप सी में स्कॉटलैंड की जगह बांग्लादेश थी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार की सलाह पर भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा पर खतरा बताते हुए विश्व कप का बहिष्कार किया था। बांग्लादेश के विश्व कप से बाहर होने के बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को मौका दिया।
स्कॉटलैंड की टीम सातवीं बार टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है। इससे पहले वह 2007, 2009, 2016, 2021, 2022 और 2024 के टी20 विश्व कप में खेल चुकी है। स्कॉटलैंड टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश जैसी अपेक्षाकृत मजबूत टीमों को हरा चुकी है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined