क्रिकेट

T20 World Cup: अक्षर पटेल को क्यों किया गया ड्रॉप? सहायक कोच रायन टेन ने खुद किया ये बड़ा खुलासा

सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के पीछे टीम इंडिया की रणनीति का खुलासा किया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा ऑलराउंडर अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने को लेकर है।

सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के पीछे टीम इंडिया की रणनीति का खुलासा किया।

Published: undefined

डेशकाटे ने कहा, "टीम कॉम्बिनेशन और साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज होने की वजह से यह फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया। बाएं हाथ के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, रयान रिकल्टन और डेविड मिलर टीम इंडिया के लिए बड़े खतरे थे। ऐसे में टीम ने ऑफ स्पिन विकल्प को प्राथमिकता दी, जो पावरप्ले में उपयोगी साबित हो सके। हमें लगा कि पावरप्ले में वॉशिंगटन अक्षर की तुलना में ज्यादा प्रभावी गेंदबाज हो सकते हैं। इस वजह से उन्हें मौका दिया गया।"

Published: undefined

पावरप्ले में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ सुंदर का रिकॉर्ड अक्षर से बेहतर है। 57 पारियों में सुंदर ने 23 विकेट लिए हैं, जबकि अक्षर ने 62 पारियों में 14 विकेट लिए हैं। मध्य के ओवरों में अक्षर ज्यादा प्रभावशाली है। अक्षर ने 79 पारियों में 63 विकेट झटके हैं, जबकि सुंदर के नाम 48 पारियों में 23 विकेट हैं। अगर अक्षर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते, तो वे दक्षिण अफ्रीका की रनों की रफ्तार थाम सकते थे। साल ही बल्लेबाजी में भी अच्छा कर सकते थे।

Published: undefined

सुंदर को खिलाने का टीम इंडिया मैनेजमेंट का फैसला असफल साबित हुआ। सुंदर ने 2 ओवर की गेंदबाजी में बिना कोई विकेट लिए 17 रन दिए। वहीं बल्लेबाजी में 11 रन बना पाए।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे। भारतीय टीम 111 रन पर सिमट गई और 76 रन से मैच हार गई। इस हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • भाईचारा जिंदाबाद: कंबल वितरण कार्यक्रम में मुस्लिम महिला का अपमान करने वाले BJP नेता को जनता ने धो डाला! वीडियो वायरल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'BJP पर भरोसा नहीं, किसी और राज्य की पुलिस करे जांच', रेप की FIR पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

  • ,
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान के सहयोगी में हिचकिचाहट, ट्रंप कर रहे हमले की तैयारी, चीन और रूस के रुख पर सवाल

  • ,
  • ड्रग माफिया 'मेनचो' की मौत से जल उठा मैक्सिको, हिंसा-आगजनी के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

  • ,
  • मौसम लेगा करवट, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानिए दिल्ली, यूपी-बिहार समेत देशभर का हाल