
आईपीएल 2026 में गुरुवार का दिन लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए अच्छा रहा। अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी और बाद में शानदार गेंदबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जीत दर्ज की। एलएसजी को लगातार 6 हार के बाद यह जीत मिली। मैच के बाद एलएसजी के कप्तान ने जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया।
Published: undefined
ऋषभ पंत ने कहा, "यह जीत हमारे लिए बेहद अहम रही। पूरी टीम लंबे समय से एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही थी, और इस मैच में वह नजर आया। सीजन हमारे लिए आसान नहीं रहा, लेकिन टीम ने लगातार मेहनत जारी रखी। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन करना हमारा लक्ष्य था, और इस मुकाबले में हम काफी हद तक सफल रहे।"
पंत ने कहा, "मैच के दौरान कुछ फैसले चुनौतीपूर्ण थे, खासकर शाहबाज की जगह राठी को चुनना। उस समय टीम दबाव में थी, लेकिन हमें अपने गेंदबाजों पर भरोसा था। शेफर्ड के खिलाफ राठी का मैचअप सही साबित हुआ और उसने आत्मविश्वास के साथ जिम्मेदारी निभाई।"
Published: undefined
पंत ने विस्फोटक शतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श की तारीफ करते हुए कहा, "उनकी पारी शानदार रही। उन्होंने जिस तरह परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी की, उससे टीम को मजबूती मिली। पूरे सीजन में हमारी सबसे बड़ी ताकत गेंदबाजी रही है।"
एलएसजी की गेंदबाजी ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। इस पर पंत ने कहा, "प्रिंस, शमी, राठी, आवेश और मयंक जैसे गेंदबाजों ने लगातार दिल से प्रदर्शन किया है। एक गेंदबाजी यूनिट के तौर पर हमने कई सकारात्मक चीजें हासिल की हैं। टीम का माहौल अच्छा है और खिलाड़ी लगातार बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। जीत हासिल करना हमेशा आत्मविश्वास बढ़ाता है और यह परिणाम हमारे लिए बेहद खास है।"
Published: undefined
बारिश से प्रभावित मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। एलएसजी ने मिशेल मार्श के 56 गेंदों पर 111 रन की मदद से 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए थे। डीएलएस के तहत आरसीबी को 19 ओवर में 213 रन का लक्ष्य दिया गया। आरसीबी 6 विकेट पर 203 रन बना सकी और 9 रन से मैच हार गई।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined