क्रिकेट

IPL 2026: वरुण एरोन ने की हिंगे और साकिब की तारीफ, बोले- 'वे दोनों सीखने के लिए उत्सुक थे'

वरुण ने हिंगे और साकिब की सफलता का श्रेय उनकी उत्सुकता और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने 'जियोहॉटस्टार' के साथ बात करते हुए कहा, "इसका बहुत सारा श्रेय प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन को जाता है।"

वरुण एरोन ने की हिंगे और साकिब की तारीफ
वरुण एरोन ने की हिंगे और साकिब की तारीफ फोटो: IANS

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के गेंदबाजी कोच वरुण एरोन ने युवा गेंदबाज प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन की तारीफ की है। एसआरएच ने सोमवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई।

Published: undefined

वरुण ने हिंगे और साकिब की सफलता का श्रेय उनकी उत्सुकता और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने 'जियोहॉटस्टार' के साथ बात करते हुए कहा, "इसका बहुत सारा श्रेय प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन को जाता है, क्योंकि वे दोनों सीखने के लिए बहुत उत्सुक हैं और भारत के लिए खेलने का लक्ष्य रखते हैं।"

उन्होंने कहा, "जब युवा खिलाड़ियों में इस तरह की महत्वाकांक्षा होती है, तो समर्पण और कड़ी मेहनत अपने आप आ जाती है। दोनों ने बहुत मेहनत की, न सिर्फ टूर्नामेंट के दौरान बल्कि आईपीएल से पहले भी। उनके साथ हमारी तैयारी सीजन से लगभग दो महीने पहले शुरू हो गई थी। हमने स्पेशल कैंप लगाए और उनकी गेंदबाजी के अलग-अलग पहलुओं पर करीब से काम किया। सबसे शानदार बात यह थी कि वे सीखने के लिए कितने तैयार थे, और अब उन्हें अपनी सारी मेहनत का नतीजा दिखने लगा है।"

Published: undefined

साकिब हुसैन ने सीएसके के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 34 रन देकर 2 विकेट निकाले। साकिब ने उर्विल पटेल और शिवम दुबे को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। वहीं, हिंगे ने प्रशांत वीर का विकेट अपने नाम किया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 180 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

Published: undefined

हालांकि, एसआरएच ने 181 रनों के लक्ष्य को आसानी से 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। टीम की तरफ से ईशान किशन ने मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों में 47 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही एसआरएच ने प्लेऑफ का टिकट भी हासिल कर लिया है। एसआरएच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'मोदी जी आप भारत के नागरिकों को किस्तों में क्यों मारना चाहते हैं?', तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर भड़के पवन खेड़ा

  • ,
  • पेट्रोल-डीजल पर जारी रहेगी महंगाई की मार, 2022 की तरह लगातार बढ़ेंगे दाम? तेल कंपनियों ने दिया बड़ा संकेत

  • ,
  • राहुल गांधी रायबरेली-अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

  • ,
  • 'आम जनता की लूट और अडानी को अमरीका से छूट...', पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर PM मोदी पर बरसे खड़गे

  • ,
  • आबकारी नीति केस: केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई नेताओं को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस