क्रिकेट

WTC फाइनल : साउथैम्पटन में भारतीय टीम 217 रनों पर ढेर, 50 का स्कोर भी पार नहीं कर सका कोई भी बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां द रोज बाउल में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 217 रनों का स्कोर बनाया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां द रोज बाउल में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 217 रनों का स्कोर बनाया। बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर से शुरू हुआ। भारतीय टीम ने लंच तक सात विकेट पर 211 रन बना लिए थे। लेकिन लंच के बाद पूरी टीम 92.1 ओवर में 217 रनों पर सिमट गई।

टीम इंडिया के लिए उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने 117 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 132 गेंदों पर एक चौके के सहारे 44 रन बनाए।

वहीं, रोहित शर्मा ने 34, शुभमन गिल ने 28, रविचंद्रन अश्विन ने 22, रवींद्र जडेजा ने 15, चेतेश्वर पुजारा ने आठ, ऋषभ पंत ने चार, इशांत शर्मा ने चार और मोहम्मद शमी ने नाबाद चार रन बनाए। जसप्रीत बुमराह खाता खोले बिना आउट हुए।

न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमिसन को पांच विकेट और नील वेगनर और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट लिया जबकि टिम साउदी एक विकेट मिला।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 20 Jun 2021, 7:04 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: उमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं मिली SC से अंतरिम जमानत, कोर्ट ने सरकार-पुलिस से मांगा जवाब

  • ,
  • आधार में दिल्ली, पासपोर्ट में चेन्नई... एक ईमेल और 'फ्लैग्ड' पासपोर्ट ने कैसे रोकी सौरभ दास की लंदन फ्लाइट?, जानें डिटेल

  • ,
  • खेलः टेस्ट रैंकिंग में बावुमा, गिल, बुमराह की लंबी छलांग और वैभव की ऐतिहासिक पारी से संजय मांजरेकर चिंतित

  • ,
  • लद्दाखः वोटर घटाने का नया हथकंडा, जब बर्फ से ढक जाएगा इलाका, उस समय किया गया है चुनाव कराने का ऐलान

  • ,
  • सिनेजीवनः कॉलेज से सत्ता तक का सफर दिखाएगी 'ढाई चाल' और मनोज बाजपेयी ने बताया राम गोपाल वर्मा का बड़ा राज