क्रिकेट

WTC Final: टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से एक दिन पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा हुए घायल!

रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर है इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और उम्मीद है की वो मैच से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से एक दिन पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। खबरों के मुताबिक भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं, उन्हें अभ्यास सत्र के दौरान थ्रोडाउन करने वक्त चोट लगी है। ओवल में नेट सत्र के दौरान थ्रोडाउन के दौरान उनके बाएं हाथ पर चोट लगने के बाद उन्हें प्रैक्टिस से वापस लौटना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि थ्रोडाउन करते वक्त कप्तान रोहित शर्मा को बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी। वह तुरंत नेट्स से बाहर आए। भारतीय टीम के फिजियो कमलेश ने उनका इलाज किया और चोट पर टेप लगाया। थोड़ी देर के बाद उन्होंने नेट्स में वापस जाने के लिए अपने दस्ताने पहने लेकिन बाद में एहतियात के तौर पर ऐसा न करने का फैसला किया।

रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर है इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और उम्मीद है की वो मैच से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।आज भारतीय टीम का ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन था, जिसमें रोहित शर्मा ने पिच का जायजा भी लिया है। आज प्रैक्टिस सेशन के दौरान केवल रोहित, आश्विन, भरत, उमेश और यशश्वी जायसवाल ही मैदान पर आए।

गौरतलब है कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का यह दूसरा संस्करण है। पहले टेस्ट चैंपियनशिप में भी भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन उनसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। इस बार उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। उम्मीद है पिछली हार से सबक लेते हुए टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप पर कब्जा करने में कामयाब रहेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: उमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं मिली SC से अंतरिम जमानत, कोर्ट ने सरकार-पुलिस से मांगा जवाब

  • ,
  • आधार में दिल्ली, पासपोर्ट में चेन्नई... एक ईमेल और 'फ्लैग्ड' पासपोर्ट ने कैसे रोकी सौरभ दास की लंदन फ्लाइट?, जानें डिटेल

  • ,
  • खेलः टेस्ट रैंकिंग में बावुमा, गिल, बुमराह की लंबी छलांग और वैभव की ऐतिहासिक पारी से संजय मांजरेकर चिंतित

  • ,
  • लद्दाखः वोटर घटाने का नया हथकंडा, जब बर्फ से ढक जाएगा इलाका, उस समय किया गया है चुनाव कराने का ऐलान

  • ,
  • सिनेजीवनः कॉलेज से सत्ता तक का सफर दिखाएगी 'ढाई चाल' और मनोज बाजपेयी ने बताया राम गोपाल वर्मा का बड़ा राज