
दिल्ली के वेलकम मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवान ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि 22 साल के जवान ने शौचालय के अंदर अपनी सर्विस राइफल से खुद को कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। यह घटना गुरुवार शाम की है। पुलिस के अनुसार, रात करीब आठ बजे मेट्रो स्टेशन के ‘वॉशरूम’ से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सूचना मिलने के बाद शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जवान का नाम अजय था। वह बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला था। 2021 में सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती वेलकम मेट्रो स्टेशन पर थी। करीब 5 महीने पहले ट्रेनिंग लेने के बाद वह यहां आया था। जवान की इसी साल दिसंबर में शादी होने वाली थी। मामला दर्ज कर पुलिस ने जवान के फोन डिटेल को खंगाल रही है। आगे की जांच जारी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए