
बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार को एक भयावह घटना सामने आई जिसमें एक मामूली विवाद में एक दुकानदार ने दिनदहाड़े सड़क पर एक चालक का सिर धड़ से अलग कर दिया। इससे नाराज भीड़ ने आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
Published: undefined
अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार को हुई घटना के बारे में बताया जा रहा है कि वाहन लगाने के एक छोटे से विवाद में एक सत्तू बेचने वाले दुकानदार ने एक चालक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। दुकानदार ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर चालक का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद नाराज स्थानीय लोगों ने आरोपी दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में तनाव है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Published: undefined
इस लोमहर्षक घटना को लेकर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के हालात भयावह हैं। अररिया जिले के फारबिसगंज में एक शख्स ने सरेआम, बीच बाजार, दूसरे शख्स का गला काट दिया और सैकड़ों लोगों के बीच उसका सिर लेकर घूमता रहा। उन्होंने कहा कि बाद में मृतक के परिजनों ने हत्या करने वाले को ढूंढकर उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस भी कानून व्यवस्था को संभालने की जगह जान बचाती दिखी।
Published: undefined
उन्होंने 'एक्स' पर सवालिया लहजे में कहा कि चौपट राज की इससे बड़ी तस्वीर क्या हो सकती है? उन्होंने लिखा, "यह घटना साफ दिखा रही है कि बिहार में कानून व्यवस्था किस हद तक बदहाल हो चुकी है। सत्ताधारी बीजेपी-जेडीयू के नेता ‘सीएम चेयर’ के खेल में लगे हैं और बिहार में हर दिन लूट, हत्या, अपराध और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।"
Published: undefined
उन्होंने आगे लिखा, "अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े सरेआम हत्याएं हो रही हैं और कानून का जरा भी डर नहीं है। बालू-दारू में मस्त-व्यस्त और पस्त एनडीए शासन के कारण बिहार की आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बिहार में एनडीए राज नहीं, महाचौपट राज है।" उन्होंने यह भी कहा, "सिर काट कर घूमने का दृश्य अभी हाल ही में आई प्रोपगंडा फिल्म का दृश्य था, सरकार अपने प्रोपेगेंडे के लिए जो जहर समाज में भर रही है, ये भी दिल दहलाने वाला है।"
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined