अपराध

उत्तर प्रदेश में नहीं थम रहा दरिंदगी का सिलसिला, दादरी में 12 साल की नाबालिग से गैंगरेप

गौतमबुद्ध नगर की डीसीपी वृंदा शुक्ला के मुताबिक, लड़की की मां गुरुवार को पुलिस में केस दर्ज कराने के लिए पहुंची थी। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ दरिंदगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में हर दिन रेप और गैंगरेप के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी में सामने आया है। जहां 12 साल की नाबालिग के साथ दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगा है। दोनों आरोपी, पीड़िता के मुहल्ले में ही रहते हैं।

गौतमबुद्ध नगर की डीसीपी वृंदा शुक्ला के मुताबिक, लड़की की मां गुरुवार को पुलिस में केस दर्ज कराने के लिए पहुंची थी। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि पीड़िता की मां के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाले दो युवकों ने बच्ची के साथ गैंगरेप किया है। जांच के दौरान पता चला है कि लड़की को पहले से आरोपी जानते थे और उन्होंने एक 12 साल के नाबालिग लड़के से लड़की को अपने घर पर आने के लिए कहा था, जहां उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

डीसीपी के मुताबिक, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में आईपीसी की धारा 376डी (गैंग रेप) और पास्को अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। डीसीपी शुक्ला ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस पोक्सो एक्ट से जुड़े सभी मामलों की जांच फास्ट ट्रैक के जरिए सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी यह सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़