अपराध

उत्तर प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना, कोरोना टेस्ट न कराने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या

एक व्यक्ति की अपने ही चचेरे भाइयों द्वारा हमला किए जाने के बाद मौत हो गई। कथित तौर पर दिल्ली से लौटने के बाद वह कोरोना वायरस का परीक्षण नहीं करवा पाया था। घटना बिजनौर जिले के मलकपुर गांव में हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एक व्यक्ति की अपने ही चचेरे भाइयों द्वारा हमला किए जाने के बाद मौत हो गई। कथित तौर पर दिल्ली से लौटने के बाद वह कोरोना वायरस का परीक्षण नहीं करवा पाया था। घटना बिजनौर जिले के मलकपुर गांव में हुई। मंजीत सिंह (23) की शुक्रवार को मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई।

रविवार को नहटौर पुलिस स्टेशन में मृतक कल्याण सिंह के पिता द्वारा दायर एक शिकायत पर मंजीत के चचेरे भाई, कपिल और मनोज, उनकी मां पुनिया और मनोज की पत्नी डॉली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नहटौर थाना के एसएचओ सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। खबरों के मुताबिक मंजीत की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई।

उपचार के दौरान डॉक्टरों द्वारा कोरोना वायरस परीक्षण के लिए उनका नमूना एकत्र नहीं किया गया था। बिजनौर के एडिशनल एसपी संजय कुमार ने कहा, 19 मई को दिल्ली से बिजनौर पहुंचने पर उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की थी। रिपोर्ट नकारात्मक थी इसलिए उसका नमूना एकत्र नहीं किया गया था।

एसएचओ सत्य प्रकाश सिंह ने कहा, "उसकी वापसी के बाद से, कपिल और मनोज नियमित रूप से मंजीत से अपना परीक्षण करवाने के लिए कह रहे थे। गुरुवार को चचेरे भाइयों ने फिर से मंजीत को अपना परीक्षण करवाने के लिए कहा, जिसके बाद उनके बीच एक बहस शुरू हो गई।"

सिंह ने कहा, "आरोपी लाठियां लेकर मंजीत को मारने लगे। उसके सिर और कंधे पर चोटें आईं। जब मंजीत बेहोश हो गया, तो उसे उसके माता-पिता ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने एक दिन बाद दम तोड़ दिया।"

बिजनौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव ने कहा कि उन्हें इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, मीरा बोलीं- निष्पक्ष नहीं ज्ञानेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

  • ,
  • कांग्रेस ने IDBI बिक्री प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, जयराम बोले- फेयरफैक्स की बोली खुलने वाले दिन ही...

  • ,
  • नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता, 59 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम

  • ,
  • मानहानि केस: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने जारी किया नया जमानती वारंट