अपराध

आफताब ने हत्या के बाद दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दी थी श्रद्धा की अंगूठी, पुलिस ने कुछ हथियार भी किए बरामद

जांचकर्ताओं ने आफताब अमीन पूनावाला द्वारा श्रद्धा वॉकर के शरीर को कई टुकड़ों में काटने के लिए इस्तेमाल किए गए कुछ हथियार बरामद किए हैं। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

जांचकर्ताओं ने आफताब अमीन पूनावाला द्वारा श्रद्धा वॉकर के शरीर को कई टुकड़ों में काटने के लिए इस्तेमाल किए गए कुछ हथियार बरामद किए हैं। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धा की वह अंगूठी भी मिल गई है जो आफताब ने दूसरी लड़की को गिफ्ट में दी थी, जिसे उसने हत्या कर अपने फ्लैट पर बुलाया था।

दो दिन पहले, जांचकर्ताओं ने एक लड़की से संपर्क किया था, जिससे आफताब मोबाइल डेटिंग एप्लिकेशन 'बंबल' के माध्यम से मिला था। लड़की पेशे से साइकोलॉजिस्ट है। इसी प्लेटफॉर्म पर वह पहली बार श्रद्धा से भी मिला था।

पिछले सप्ताह पुलिस टीम ने आफताब के किराए के मकान से पांच धारदार चाकू बरामद किए थे। दिल्ली पुलिस की टीमों ने बुधवार को छतरपुर स्थित उसके घर का दौरा किया था। सूत्रों ने कहा था, बुधवार को तलाशी के दौरान पांच चाकू बरामद किए गए। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने में उनका इस्तेमाल किया गया था या नहीं। चाकुओं को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

इस बीच, रोहिणी में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट चल रहा है। शुक्रवार को उनका पॉलीग्राफ टेस्ट अधूरा रह गया था। एफएसएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से अधिकारी उनसे सवाल पूछ रहे हैं और पॉलीग्राफ टेस्ट आगे भी जारी रहने की संभावना है।

शुक्रवार को एफएसएल के सूत्रों ने बताया कि आज करीब 50 से 60 सवाल पूछे गए और जब भी कोई सवाल हिंदी में पूछा गया तो आफताब ने अंग्रेजी में जवाब दिया और पूरे सेशन में शांत रहा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, बिहार समेत तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान

  • ,
  • राम पुनियानी का लेखः 'निर्वाचित तानाशाही' की अभेद्य दीवार में छेद, युवाओं ने दिखाया रास्ता

  • ,
  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'