अपराध

महाराष्ट्र में बदलापुर के बाद कोल्हापुर में हैवानियत, गन्ने के खेत से मिला नाबालिग का शव

पिछले सप्ताह बदलापुर के एक स्कूल में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई, जिसके खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध में लोगों ने सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक तक विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल में तोड़फोड़ करते हुए कई घंटे तक रेल परिचालन बाधित कर दिया था।

महाराष्ट्र में बदलापुर के बाद कोल्हापुर में हैवानियत, गन्ने के खेत से मिला नाबालिग का शव
महाराष्ट्र में बदलापुर के बाद कोल्हापुर में हैवानियत, गन्ने के खेत से मिला नाबालिग का शव फोटोः सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के बदलापुर के स्कूल में बच्चियों के यौन उत्पीड़न के बाद कोल्हापुर से हैवानियत का एक मामला प्रकाश में आया है। यहां शिये गांव स्थित गन्ने के खेत में नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध स्थिति में मिला है। पुलिस को शक है कि नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी।

इधर गांव में लड़की का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बीती रात ही वो लापता हो गई थी। उसका शव अगले ही दिन गन्ने के खेत से मिला। वहीं, पुलिस भी पूरे मामले को लेकर छानबीन कर रही है। शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो सकेगी कि लड़की के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है या नहीं।

बीते दो सप्ताह के भीतर देश भर के अलग-अलग हिस्सों से बलात्कार की घटनाएं सामने आई हैं। बदलापुर में स्कूल में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई, जिसके खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध में लोगों ने सड़क से लेकर रेलवे ट्रैक तक विरोध प्रदर्शन किया और कई घंटे तक रेल परिचालन बाधित कर दिया था।

वहीं इससे पहले कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप हत्या का मामला आया। इस घटना के बाद से देश भर में आक्रोश का माहौल है। कोर्ट के आदेश के बाद घटना की सीबीआई जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला नर्स के साथ बलात्कार की घटना सामने आई। एक निजी अस्पताल में महिला नर्स को बंधक बनाकर रेप किया गया। इस घटना में डॉक्टर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसी बीच दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक पार्क में एक युवती के साथ रेप की घटना सामने आई। एक दोस्त के साथ घूमने आई युवती को दो युवकों ने हवस का शिकार बना डाला। युवती का कहना है कि उसके साथ ये घिनौनी हरकत करने वाले उसके दोस्त ही थे। देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही रेप की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल