अपराध

गाजियाबाद में कुत्ते का भौंकना मालिक को पड़ा भारी, नाराज शख्स ने तीन लोगों को मारी गोली

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के दिन पीड़ित का परिवार रेलवे क्रॉसिंग के पास सो रहा था। आरोपियों के साथ किसी बात पर उनका पहले से विवाद था और सोमवार को उनका कुत्ता उन पर भौंकने लगा, जिससे हमलावर नाराज हो गए और उन्होंने पीड़ित परिवार पर गोलियां चला दीं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक पालतू कुत्ते का भौंकना मालिक और उसके परिवार के लिए जानलेवा साबित हो गया। दरअसल यहां एक पालतू कुत्ते का अपराधियों में से एक पर भौंकने से वह इतना गुस्से में आ गया उसने अपने पड़ोसी व्यक्ति और उसके दो बेटों पर फायरिंग कर दी।

यूपी पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। घायलों की पहचान सुशील कुमार (40) और उनके दो बेटों अमन (17) और तरुण (15) के रूप में हुई है। अधिकारी के अनुसार, घटना गाजियाबाद के मधुवन बापूधाम थाना क्षेत्र के मनन धाम रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार की रात हुई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के दिन पीड़ित का परिवार रेलवे क्रॉसिंग के पास सो रहा था। अधिकारी ने कहा, "आरोपियों के साथ किसी बात पर उनका पहले से ही विवाद था और सोमवार को उनका कुत्ता उन पर भौंकने लगा, जिससे हमलावर नाराज हो गए और उन्होंने पीड़ित परिवार पर गोलियां चला दीं।"

घायलों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका अभी भी इलाज चल रहा है।
अधिकारी ने कहा कि तीन आरोपियों में से दो की घटना के बाद पहचान कर ली गई और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा, "मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य दो फरार हैं।" अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश