अपराध

अंकिता हत्याकांड: आरोपी पुलकित का पूरा परिवार घर छोड़कर गायब, लोगों का गुस्सा देख भागने में दिखी भलाई

अंकिता हत्याकांड में बनाई गई एसआईटी हरिद्वार में भी आरोपी के परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही कई जगह पर तलाशी भी की जा सकती है। इस बीच एसआईटी ने हरिद्वार पुलिस से पुलकित आर्य का क्रिमिनल रिकॉर्ड मांगा है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तराखंड के ऋषिकेष में एक रिजार्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के बाद लोगों में भड़के गुस्से को देखते हुए मुख्य आरोपी और बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य का पूरा परिवार हरिद्वार से कहीं गायब हो गया है। दरअसल हरिद्वार में भी लोग लगातार उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपियों की फांसी की मांग कर रहे हैं।

अंकिता हत्याकांड में जहां प्रदेश सरकार भी लगातार लोगों से कह रही है कि इस मामले में जरा भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी और जो आरोपी होंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन सबके बीच पुलकित आर्य का पूरा परिवार हरिद्वार से कहीं गायब हो गया है। जिसके बाद उनके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलकित के बीजेपी नेता पिता, भाई और परिवार के अन्य सदस्य घर में ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। हालांकि अभी तक एसआईटी या स्थानीय पुलिस उनके घर नहीं पहुंची है। लेकिन लोगों के विरोध और डर के बीच पूरा परिवार कहां गया है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलकित के परिवार को बार-बार यह लग रहा था कि उनके घर को भी निशाना बनाया जा सकता है। ऐसे में पूरा परिवार समय रहते वहां से चला गया है।

बताया जा रहा है कि अंकिता हत्याकांड में बनाई गई एसआईटी हरिद्वार में भी आरोपी के परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ कर सकती है। इसके साथ ही कई जगह पर तलाशी भी की जा सकती है। इस बीच एसआईटी ने हरिद्वार पुलिस से पुलकित आर्य का क्रिमिनल रिकॉर्ड मांगा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका