अपराध

राजस्थान के अलवर में फिर पहलू खान जैसी वारदात, गौरक्षकों ने की एक युवक की हत्या, दूसरा अस्पताल में 

गौैरक्षा के नाम पर राजस्थान में फिर हिंसा का तांडव हुआ है। अलवर जिले में ही बीती रात कथित गौरक्षकों ने दो युवकों की जमकर पिटाई की और बाद में उनको गोली मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई।

फोटो : IANS
फोटो : IANS 

राजस्थान के अलवर जिले में पहलू खान जैसा एक और मामला सामने आया है। न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक राजस्थान के अलवर जिले में भरतपुर के घाटमिका गांव जा रहे दो युवकों की मारपीट के बाद गोली से हमला किया गया, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है। अल्पसंख्यक समुदाय के ये दोनों युवक एक वाहन से गायें लेकर जा रहे थे।

गौरक्षा के नाम पर जारी हिंसा की कड़ी में यह ताजा मामला है। इस हमले में जिस युवक की मौत हुई है उसका नाम उमर खान बताया जा रहा है जबकि दूसरे युवक ताहिर को हरियाणा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना के बाद मेव समाज के लोग बड़ी संख्या में अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचे।

मेव समाज का आरोप है कि पुलिस के साथ हिंदूवादी संगठन के लोगों ने गाय लेकर जा रहे मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की और इनकी गोली मार कर हत्या की गई और अंग-भंग किया गया। मेव समाज के लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मामले की रिपोर्ट गोविंदगढ़ थाने में दर्ज होने की खबर है।

पिछले महीने अक्टूबर में राजस्थान के अलवर जिले के ही किशनगढ़ बास थाना इलाके में साहूबास के रहने वाले सुब्बा मेव नाम के व्यक्ति और उनकी पत्नी से कथित गौरक्षकों ने जबरदस्ती गायें छीन ली थीं। ये दोनों गाय पाल कर ही अपना जीवनयापन चला रहे थे। इनकी गायों को छीनकर एक गोशाला में भेज दिया गया था। इस मामले में पुलिस की मिलीभगत भी सामने आई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 12 Nov 2017, 3:25 PM IST

  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

  • ,
  • दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह