अपराध

श्रद्धा हत्याकांड में हुआ एक और दिल दहला देने वाला खुलासा! तो इस हथियार से आफताब ने किए थे शव के टुकड़े-टुकड़े?

बताया जा रहा है कि पुलिस को वह हथियार मिल गया है, जिससे आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। खबरों के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई हैं कि आफताब ने चाइनीज चापड़ से श्रद्धा के शव के टुकड़े किए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड की जांच जारी है। इस केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मामले की जांच कर रही पुलिस को एक अहम सबूत हाथ लगा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को वह हथियार मिल गया है, जिससे आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। खबरों के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई हैं कि आफताब ने चाइनीज चापड़ से श्रद्धा के शव के टुकड़े किए थे।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश का रही है कि आफताब ने यह चापड़ कहां से खरीदा था। वह इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि यह हथियार 18 मई के पहले तो नहीं खरीदे गए थे। अगर यह साबित हो गया कि हथियार हत्या से पहले खरीदे गए थे तो यह भी साबित हो जाएगा कि आफताब ने साजिश के तहत श्रद्धा की हत्या की थी। वहीं, आरोपी अlफताब लगातार यही बता रहा है कि उसने गुस्से में श्रद्धा की हत्या की थी।

खबरों के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई हैं कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद सबसे पहले हाथ के टुकड़े किए थे। नार्को टेस्ट में आफताब ने बताया कि उसने जिस आरी से श्रद्धा की बॉडी काटी थी, उसे कहां फेंका था, पुलिस उस लोकेशन पर अब उस हथियार की तलाश करने में जुट गई है।

पुलिस का दावा है कि उसने आरोपी अफताब के फ्लैट से कई धारदार हथियार बरामद किए हैं। कहा जा रहा है कि उन्हीं हथियारों से आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े किए थे। खबरों के मुताबिक, श्रद्धा की हत्या के कई महीनों बाद तक अlफताब ने श्रद्धा का मोबाइल फोन अपने पास ही रखा था। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने जब उसे पूछताछ के लिए बुलाया था, उस समय भी श्रद्धा का मोबाइल फोन उसके पास था, बाद में उसने फोन को मुंबई में समंदर में फेंक दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए